अरबी के पत्ते खाने से दूर होते हैं ये रोग

अरबी के पत्ते खाने से दूर होते हैं ये रोग (sportskeeda Hindi)
अरबी के पत्ते खाने से दूर होते हैं ये रोग (sportskeeda Hindi)

अरबी के पत्ते (Taro Roots) अक्सर लोग पकौड़े और सब्जी बनाने के लिए उपयोग करते हैं, जो खाने में लोगों को पसंद होते हैं। अरबी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि स्वाद के साथ-साथ बहुत पौष्टिक होती है। अरबी के पत्ते विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, कैल्शियम, पोटैशियम और ऐंटि-ऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसके सेवन से आप शरीर की कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अरबी के पत्ते खाने के फायदे।

youtube-cover

अरबी के पत्ते खाने से दूर होते हैं ये रोग : Benefits Of Arbi Leaves In Hindi

ऐसिडिटी में फायदेमंद -

पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो अरबी के पत्ते उसके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके लिए पत्ते को डंठल के साथ लेकर पानी में उबाल लें। इस पानी में थोड़ा घी मिलाकर 3 दिनों तक कम से कम दो बार पीएं।

आंखों की रोशनी तेज होती है -

अरबी के पत्तों में विटामिन ए काफी मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी तेज होती है और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।

जोड़ों का दर्द दूर होता है -

अगर किसी के जोड़ों में ज्यादा दर्द रहता है, तो ऐसे में रोजाना अरबी पत्ते का सेवन करना चाहिए। इससे दर्द में राहत मिलेगी।

ब्लड प्रेशर की समस्या -

अरबी के पत्ते ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं। इसके सेवन से तनाव की समस्या नहीं होती है।

वजन कम करने के लिए -

वजन कम करने के लिए अरबी के पत्ते काफी कारगार हैं। इसमें मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज़म को सक्रिय बनाते हैं, जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment