एक साथ खाएं अर्जुन की छाल और दालचीनी, मिलेंगे कई फायदे

एक साथ खाएं अर्जुन की छाल और दालचीनी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
एक साथ खाएं अर्जुन की छाल और दालचीनी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अर्जुन की छाल और दालचीनी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ये दोनों ही चीजें औषधीय गुणों से भरपूर होती है। वैसे तो अधिकतर लोग अर्जुन की छाल और दालचीनी का सेवन अलग-अलग करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अर्जुन की छाल और दालचीनी का एक साथ सेवन किया है। इस मिश्रण का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। इस मिश्रण का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल से लेकर ब्लड शुगर लेवल तक कंट्रोल होता है, साथ ही अन्य कई बीमारियों से भी बचाव होता है। तो आइए जानते हैं अर्जुन की छाल और दालचीनी के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

एक साथ खाएं अर्जुन की छाल और दालचीनी, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Arjun Bark And Cinnamon In Hindi

अर्जुन की छाल में तत्व- अर्जुन की छाल एंटी बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर होती है।

दालचीनी में तत्व- दालचीनी में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम और विटामिन ए जैसे तत्व पाए जाते हैं।

अर्जुन की छाल और दालचीनी के फायदे

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

अगर आप अर्जुन की छाल और दालचीनी का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) लेवल को कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारी का खतरा कम होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीज अगर अर्जुन की छाल और दालचीनी का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी डायबिटिक गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

कैंसर के खतरे को करे कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए अर्जुन की छाल और दालचीनी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद एंटी कैंसर गुण कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करते हैं।

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको अर्जुन की छाल और दालचीनी का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप अर्जुन की छाल और दालचीनी का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

सर्दी-जुकाम, खांसी में फायदेमंद

अगर आप सर्दी-जुकाम (Cold) या खांसी (Cough) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको अर्जुन की छाल और दालचीनी का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद गुण सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

अर्जुन की छाल और दालचीनी का कैसे करे सेवन ?

- अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।

- अर्जुन की छाल और दालचीनी की चाय पी सकते हैं।

- इस मिश्रण के पाउडर का गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now