अश्वगंधा के साथ शहद का सेवन करने से मिलते हैं ये 6 फायदे

अश्वगंधा के साथ शहद का सेवन करने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अश्वगंधा के साथ शहद का सेवन करने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आयुर्वेद में कई जड़ी बूटी का उपयोग किया जाता है। जो सेहत को काफी लाभ पहुंचाते हैं। उन्हीं में से एक अश्वगंधा है। अश्वगंधा का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अश्वगंधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप अश्वगंधा का शहद के साथ सेवन करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां अश्वगंधा का शहद के साथ सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि अश्वगंधा एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, तो वहीं शहद में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं अश्वगंधा और शहद एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

अश्वगंधा के साथ शहद का सेवन करने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Ashwagandha And Honey In Hindi

कैंसर का खतरा होता है कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए अश्वगंधा और शहद के मिश्रण का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

अश्वगंधा और शहद का एक साथ सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। क्योंकि इस मिश्रण में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार

शरीर में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) और ट्राईग्लिराइड्स के स्तर को कम करने के अश्वगंधा और शहद के मिश्रण का सेवन फायेदमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिराइड्स के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

सूजन में फायदेमंद

शरीर में सूजन (Swelling) की समस्या होने पर अश्वगंधा और शहद के मिश्रण का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

अनिद्रा में फायदेमंद

अनिद्रा (insomnia) की समस्या होने पर अश्वगंधा और शहद के मिश्रण का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो तनाव को कम करने में मदद करते हैं, जिससे अनिद्रा की समस्या दूर होती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

अश्वगंधा और शहद के मिश्रण का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से आंखों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications