महिलाओं के लिए शतावरी के फायदे 

महिलाओं के लिए शतावरी के फायदे
महिलाओं के लिए शतावरी के फायदे

महिलाओं में अक्सर हार्मोनल चेंजेस के कारण कुछ न कुछ परेशानी बनी रहती है। जिसके उपचार के लिए आर्युवेद में बहुत सी जड़ी बूटियों से उपचार किया जाता है। उसमें से एक है शतावरी। ये एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसकी मदद से महिलाओं से जुड़ी कई समस्याओं का निराकरण किया जा सकता है। इसका वैज्ञानिक नाम एस्पैरागस रेसमोसस ( Asparagus racemosus) है। आर्युवेद के अनुसार शतावरी को कम से कम सौ बीमारियों के उपचार के लिए उपयोग किया जाता है। वहीं अब इसे कई क्षेत्रों में सब्जी बनाने के उपयोग में लिए किया जाता है। आइए अब आगे इस लेख में जानते हैं,

youtube-cover

शतावरी के महिलाओं के लिए फायदे - Benefits of asparagus for women In Hindi

युरीन इंफेक्शन को करे दूर (Cure urine infection) - शतावरी में विटामिन ए पाया जाता है जिसकी मदद से युरीन इंफेक्शन को ठीक करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं इसके सेवन से किडनी से जुड़ी परेशानियों को भी खत्म किया जा सकता है। दरअसल शतावरी का सेवन करने से यूरिन की मात्रा बढ़ती है जिससे शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसलिए इसका सेवन यूरिन के लाभकारी होता है।

माहवारी में लाभकारी (Beneficial in menstruation) - माहवारी के दौरान कई महिलाओं को बहुत ज्यादा परेशानी होती है। इसके चलते ज्यादा खून का निकलना, पेट या कमर में दर्द होना, बहुत ज्यादा कमजोरी होना इन सभी परेशानियों के लिए शतावरी का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है। इसके सेवन से माहवारी के दिनों में होने वाली परेशानी से राहत मिलती है।

यौन क्षमता को बढ़ाये (Increase sexual ability) - शतावरी का सेवन करने से महिलाओं में यौन क्षमता बढ़ती है। जिन महिलाओं में सेक्स के प्रति रूचि कम हो रही है, उन्हें शतावरी का सेवन करना चाहिए इससे दोबारा उन्हें सेक्स के प्रति रुचि बढ़ सकती है। यही नहीं इसका सेवन करने में शरीर में हुए हार्मोनल इंबैलेंस को भी सही करने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट (Boost immunity) - महिलाओं में अक्सर कमजोरी की शिकायत बनी रहती है। ऐसे में यदि शतावरी का सेवन किया जाए, तो शरीर की कमजोरी को बहुत हद तक कम किया जा सकता है।

गर्भावस्था में लाभकारी (Beneficial in pregnancy) - गर्भवती महिलाओं के लिए शतावरी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, शतावरी में मौजूद फोलेट, गर्भ में पल रहे बच्चे और मां दोनों के लिए लाभकारी है। इसलिए कई आयुर्वेदिक एक्सपर्ट गर्भ धारण के दौरान महिलाओं को शतावरी का सेवन करने की सलाह देते हैं। इससे भ्रूण में पल रहे बच्चे का मानसिक विकास भी सही तरीके से होता है।

डायबिटीज के लिए लाभकारी (Beneficial for diabetes) - आजकल बदलती जीवनशैली के चलते महिलाओं और पुरुषों दोनों में डायबिटीज की समस्या देखने को मिलती है ऐसे में शतावरी का सेवन किया जाए, तो इस समस्या से राहत पाई जा सकती है। दरअसल शतावरी में एंटी डायबिटीज गुण मौजूद होते हैं जो शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications