एवोकाडो के पत्ते के 4 फायदे- Avocado Ke Patte Ke Fayde

एवोकाडो के पत्ते के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
एवोकाडो के पत्ते के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

एवोकाडो (Avocado) का सेवन स्वास्थ्य और स्किन दोनों को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि एवोकाडो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं एवोकाडो के साथ-साथ एवोकाडो की पत्तियों (avocado leaves) का उपयोग भी स्किन के लिए फायदेमंद साबित होता है। जी हां क्योंकि एवोकाडो की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसकी पत्तियों में विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन बी1, बी2, विटामिन सी और बीटा कैरोटीन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप एवोकाडो की पत्तियों का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है। आइए जानते हैं एवोकाडो के पत्ते के क्या-क्या फायदे होते हैं।

एवोकाडो के पत्ते के 4 फायदे

1- मौसम बदलने की वजह से या प्रदूषण की वजह से ज्यादातर लोगों की स्किन ड्राई (Dry Skin) हो जाती है। जिसकी वजह से त्वचा पपड़ीदार हो जाती है। लेकिन अगर आप एवोकाडो की पत्तियों से बना फेस पैक लगाते हैं, तो इससे त्वचा पर नमी बरकरार रहती है।

फेस पैक बनाने की विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए एवोकाडो की पत्तियों का पेस्ट बना लेना चाहिए, फिर उसमें शहद और दूध मिलाकर चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगाना चाहिए, इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

2- बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए एवोकाडो की पत्तियों का फेस पैक काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि एवोकाडो की पत्तियों में एंटी एजिंग और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो झुर्रियों (Wrinkles) की शिकायत को दूर करने में मदद करते हैं।

फेस पैक बनाने की विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए एवोकाडो की पत्तियों का पेस्ट बनाकर उसमें चुटकी भर हल्दी और पानी मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाना चाहिए, इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

3- चेहरे पर दाग धब्बों की शिकायत होने पर चेहरे की खूबसूरती खो जाती है। लेकिन अगर आप एवोकाडो के पत्ते का फेस पैक लगाते हैं, तो इससे दाग धब्बों की शिकायत दूर होती है, साथ ही चेहरे पर निखार भी आता है।

फेस पैक बनाने की विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए एवोकाडो की पत्तियों की पीसकर उसमें शहद और एक चम्मच नारियल तेल मिला लेना चाहिए, फिर इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाना चाहिए, इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

4- सूरज की हानिकारक किरणों की वजह से स्किन डैमेज (Skin damage) हो सकती है। लेकिन अगर आप एवोकाडो की पत्तियों से बने पेस्ट को चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे चेहरा डैमेज होने से बच सकता है। क्योंकि एवोकाडो की पत्तियों में विटामिन सी और विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

फेस पैक बनाने की विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए एवोकाडो की पत्तियों का पेस्ट बनाकर उसमें जैतून का तेल मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाना चाहिए, फिर साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava