एवोकाडो के तेल के 5 फायदे- Avocado Ke Tel Ke Fayde

एवोकाडो के तेल के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
एवोकाडो के तेल के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

एवोकाडो (Avocado) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है, ये तो सभी लोग जानते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि एवोकाडो के साथ-साथ एवोकाडो का तेल (Avocado Oil) भी स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि एवोकाडो की तरह एवोकाडो का तेल भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए इसका उपयोग स्वास्थ्य और स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। एवोकाडो के तेल में विटामिन-ई, बीटा-कैरोटीन, विटामिन-डी, प्रोटीन, लेसीथिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य और स्किन दोनों के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं एवोकाडो के तेल के क्या-क्या फायदे होते हैं।

एवोकाडो के तेल के 5 फायदे

1- एवोकाडो का तेल वजन (Weight) कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि एवोकाडो के तेल में कैलोरी की मात्रा कम होती है, इसलिए जो लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं, उनको एवोकाडो के तेल का उपयोग करना चाहिए। इससे वजन कंट्रोल होता है।

2- गठिया की बीमारी होने पर जोड़ों में दर्द और सूजन की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप एवोकाडो के तेल का उपयोग करते हैं, तो इस समस्या से काफी हद तक आराम पा सकते हैं। क्योंकि एवोकाडो तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

3- एवोकाडो का तेल स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एवोकाडो तेल में विटामिन ई के साथ-साथ कई एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। इसलिए अगर आप त्वचा पर लगाने के लिए एवोकाडो के तेल का उपयोग करते हैं, तो इससे दाग धब्बों और झुर्रियों जैसी शिकायत से छुटकारा मिलता है। साथ ही स्किन भी हेल्दी रहती है।

4- एवोकाडो का तेल स्किन के साथ-साथ बालों के लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि एवोकाडो के तेल में विटामिन ई पाया जाता है। इसलिए अगर आप एवोकाडो का तेल बालों में लगाते हैं, तो इससे बाल टूटना कम हो जाते हैं, साथ ही यह बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में भी मदद करता है।

5- सोरायसिस (Psoriasis) जैसी स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने में एवोकाडो का तेल फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि एवोकाडो के तेल में विटामिन ई के साथ-साथ कई शक्तिशाली एंटी ऑक्सीडें गुण मौजूद होते हैं, जो सोरायसिस की बीमारी को ठीक करने में मददगार साबित होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now