त्वचा के लिए तुलसी के तेल के 5 फायदे

त्वचा के लिए तुलसी के तेल के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
त्वचा के लिए तुलसी के तेल के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

तुलसी की पत्तियों का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि तुलसी की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती है। तुलसी की पत्तियों का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं तुलसी की पत्तियों के साथ-साथ तुलसी के तेल भी फायदेमंद होते हैं। जी हां त्वचा के लिए तुलसी के तेल का उपयोग बेहद फायदेमंद होता है। त्वचा पर तुलसी का तेल लगाने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है, साथ ही त्वचा पर निखार भी आता है। क्योंकि तुलसी के तेल एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरिय़ल गुणों से भरपूर होते हैं। जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं त्वचा के लिए तुलसी के तेल के क्या-क्या फायदे होते हैं।

त्वचा के लिए तुलसी के तेल के 5 फायदे-Benefits Of Basil Oil For Skin In Hindi

पिंपल्स होते हैं दूर

पिंपल्स (Pimples) की समस्या होने पर चेहरे की खूबसूरती खो जाती है, ऐसे में अगर आप चेहरे पर तुलसी का तेल लगाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण पिंपल्स की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

बढ़ती उम्र के लक्षण होते हैं कम

बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने के लिए तुलसी के तेल का उपयोग फायदेमंद होता है। क्योंकि तुलसी के तेल में एंटी एजिंग गुण मौजूद होते हैं, जो झुर्रियों (Wrinkles) और फाइन लाइंस जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

त्वचा पर मौजूद गंदगी होती है साफ

त्वचा पर गंदगी जमा होने की वजह से त्वचा डल पड़ जाती है, ऐसे में अगर आप त्वचा पर तुलसी का तेल लगाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण त्वचा पर मौजूद गंदगी को साफ करने में मदद करते हैं। जिससे त्वचा पर निखार भी आता है।

जले के निशान होते हैं दूर

स्किन पर जले, कटे के निशान को दूर करने के लिए तुलसी के तेल का उपयोग फायदेमंद होता है। क्योंकि तुलसी के तेल में मौजूद गुण जले और कटे के निशान को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही इसके उपयोग से सूजन की समस्या भी दूर होती है।

दाग धब्बे होते हैं दूर

दाग धब्बे होने पर अगर आप तुलसी के तेल का उपयोग करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण दाग धब्बों की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications