मुल्तानी मिट्टी से नहाने के 5 फायदे: Multani Mitti Se Nahane Ke 5 Fayde

मुल्तानी मिट्टी से नहाने के फायदे  (फोटो - sportskeeda hindi)
मुल्तानी मिट्टी से नहाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

मुल्तानी मिट्टी का उपयोग चेहरे और बालों पर बहुत लंबे समय से होता आ रहा है। लेकिन क्या आपने कभी मुल्तानी मिट्टी से नहाने से मिलने वाले फायदों के बारे में सुना है? अगर आप नहाने लिए शरीर पर साबुन की बजाए मुल्तानी मिट्टी लगाते हैं, तो यह त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। जानते हैं मुल्तानी मिट्टी से नहाने के 5 फायदे (multani mitti se nahane ke fayde)

मुल्तानी मिट्टी से नहाने के 5 फायदे

शरीर पर जमा गंदगी साफ होती है - अगर आप नहाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे शरीर की त्वचा (skin) को लाभ मिलती है। यह आपके शरीर की त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करती है। इससे शरीर पर जमा गंदगी साफ होती है और त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद मिलती है।

शरीर पर चकत्ते, एलर्जी से छुटकारा मिलता है - मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से शरीर पर मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को साफ करने में मदद मिलती है। यह त्वचा में जलन, चकत्ते, खुजली या अन्य किसी एलर्जी के प्रभाव को कम करने में मदद करती है।

शरीर की त्वचा में निखार आता है - बहुत से लोगों के शरीर की त्वचा चेहरे की त्वचा डार्क होती है। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी त्वचा की रंगत में सुधार करती है।

प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है - मुल्तानी मिट्टी में मॉश्चराइजिंग गुण होते हैं। यह त्वचा में नमी को बनाए रखने और मॉइस्चराइज करने में मदद मिलती है।

चेहरे की समस्याएं दूर करने में भी मददगार है - अगर आप अपने शरीर के साथ चेहरे पर भी मुल्तानी मिट्टी लगाते हैं, तो इससे कील-मुंहासे, दाग-धब्बों, एजिंग के लक्षण आदि कम करने में मदद मिलती है और आप साफ-दमकती, कोमल त्वचा पा सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan