मुल्तानी मिट्टी से नहाने के फायदे

मुल्तानी मिट्टी से नहाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
मुल्तानी मिट्टी से नहाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

अगर आप अपने त्वचा के लिए सस्ता कारगर ब्यूटी सॉल्यूशन चाहते हैं तो इसके लिए मुलतानी मिट्टी (Multani Mitti) बहुत अच्छा है। मुलतानी मिट्टी एक बहुत अच्छा ब्यूटी प्रोडक्ट है लेकिन कम ही लोगों को ये पता होता है कि इसे किस तरह इस्तेमाल करना है। अगर किसी की त्वचा पर दाने और खुजली की समस्या हो रही है तो इसके लिए मुल्‍तानी मिट्टी से नहाना भी एक बेहतर विकल्‍प है। इसके लिए आप नहाने से पहले मुल्‍तानी मिट्टी का पैक शरीर पर लगाना है। उसके बाद नहाले। जानते हैं मुल्‍तानी मिट्टी से नहाने से क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

मुल्तानी मिट्टी से नहाने के फायदे : Benefits Of Bathing With Multani Mitti In Hindi

त्वचा के लिए फायदेमंद -

अगर आप मुलतानी मिट्टी में बादाम के कुछ टुकड़े और दूध मिलाकर लगाते हैं तो इससे चेहरे पर लगाने से चेहरा कोमल भी बना रहेगा।

दाग-धब्बे दूर करने के लिए -

अगर किसी के चेहरे पर दाग-धब्बे हो रहे हैं तो इसके लिए पुदीने की कुछ पत्तियों को पीस लें और इसमें दही और मुलतानी मिट्टी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसके साथ ही चंदन पाउडर में एक चम्मच टमाटर का रस और उसमें मुलतानी मिट्टी मिला लें। इससे भी दाग-धब्बे दूर होते हैं।

रोम छिद्र में लाभकारी -

मुलतानी मिट्टी से स्नान करने पर रोम छिद्र खुल जाते हैं। मुलतानी मिट्टी से रगड़कर स्नान करने से जो लाभ होते हैं वो साबुन से स्नान करने से नहीं होता।

चेहरे पर निखार -

अगर आप अपने चेहरे पर निखार लाना चाहते हैं तो इसके लिए पपीते में दो बूंद शहद को मुलतानी मिट्टी में मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से निखार आता है।

शरीर पर जमा गंदगी साफ होती है -

अगर आप नहाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग करते हैं, तो इससे शरीर को एक्सफोलिएट करने में मदद मिलती है। इससे शरीर पर जमा गंदगी साफ होती है और त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications