शंख बजाने के 6 फायदे- Shankh Bajane Ke Fayde

शंख बजाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
शंख बजाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भारतीय संस्कृति में शंख (Shankh) का विशेष महत्व है, महाभारत युद्ध में युद्ध की घोषणा से पहले शंखनाद किया जाता था, साथ ही शंख हर मंदिरों में और घरों में भी रखा जाता है और पूजा के वक्त शंख को बजाया जाता है। क्योंकि घरों और मंदिरों में शंख रखना शुभ भी माना जाता है। रोज घर में शंख बजाने से घर के अंदर आने वाली नकारात्मक शक्तियां भी दूर रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं शंख बजाना आपके सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। जी हां अगर आप रोजाना शंख बजाते हैं, तो इससे आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं। तो आइए जानते हैं शंख बजाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

शंख बजाने के 6 फायदे

1- शंख बजाना हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर आप शंख बजाते हैं, तो इससे हार्ट अटैक का खतरा काफी हद तक कम होता है। शंख बजाने से सारे ब्लॉकेज खुल जाते हैं। जिससे हार्ट की बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक कम होता है।

2- अगर किसी को सांस संबंधी समस्या है, तो उसे रोजाना शंख बजाना चाहिए। क्योंकि शंख बजाने से श्वसन प्रणाली की एक्सरसाइज होती है। इसलिए अगर आप शंख बजाते हैं, तो इससे श्वास लेने की क्षमता में सुधार होता है।

3- आजकल हर किसी को किसी न किसी बात का तनाव (Stress) रहता है, लेकिन अगर आप रोजाना शंख बजाना शुरू कर देते हैं, तो इससे तनाव कम होता है। क्योंकि रोज शंख बजाने से दिमाग में खून का संचार ठीक से होता है, जिससे दिमाग भी शांत रहता है।

4- शंख बजाना स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि शंख बजाने से चेहरे की मांसपेशियां में खिंचाव आता है, जिससे झुर्रियों की शिकायत नहीं होती है।

5- थायराइड (Thyroid) की शिकायत होने पर शंख बजाना काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि शंख बजाने से गले में मौजूद मांसपेशियों का व्यायाम होता है जिससे वोकल कार्ड और थायराइड से जुड़ी समस्या खत्म हो जाती है।

6- शंख में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप शंख में रखा पानी पीते हैं, तो इससे हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। साथ ही हड्डियों संबंधी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।