ब्राउन शुगर के फायदे

ब्राउन शुगर के फायदे (sportskeeda Hindi)
ब्राउन शुगर के फायदे (sportskeeda Hindi)

बढ़ती बीमारियों को देखते हुए लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग होने लगे हैं। ज्यादा मिठा सेहत के लिए हानिकारक होता है इसलिए लोग खाने से पहले सोचते हैं। पहले के समय में ज्यादा सफेद चीनी का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अब लोग इसके ज्यादा सेवन से बचते हैं। अब ब्राउन शुगर का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि ब्राउन शुगर में व्हाइट शुगर की अपेक्षा कम रासायनिक तत्व होते हैं। ब्राउन शुगर (Brown Sugar) कई शारीरिक समस्याओं को दूर कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होती है। इसलिए लोग शक्कर के स्थान पर ब्राउन शुगर का इस्तेमाल करने लगे हैं।

youtube-cover

ब्राउन शुगर के फायदे : Benefits Of Brown Sugar In Hindi

वजन बढ़ने से रोके- ब्राउन शुगर में कैलोरी की मात्रा कम होती है इसलिए इसके सेवन से वजन नहीं बढ़ता। ब्राउन शुगर में शीरा पाया जाता है को मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है।

ऊर्जा प्रदान करें- ब्राउन शुगर में आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-बी जैसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।

अस्थमा में लाभदायक- जिन लोगों को अस्थमा की बीमारी है उनके लिए ब्राउन शुगर का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी-एलर्जिक गुण पाए जाते है, जो अस्थमा के लक्षणों के कम करते हैं।

त्वचा के लिए- स्किन को स्वस्थ रखने के लिए किसी क्रीम की जरूरत नहीं बल्कि इसके लिए ब्राउन शुगर का इस्तेमाल किया जा सकता है। ब्राउन शुगर में एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ब्राउन शुगर से त्वचा को मॉइस्चराइज मिलता है।

पीरियड्स में लाभकारी ब्राउन शुगर -

अक्सर पीरियड्स के समय गर्भाशय की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं, जिससे मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या होती है और दर्द रहता है। ऐसे में ब्राउन शुगर की चाय पीने से इन परेशानी से राहत मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now