छाछ में करी पत्ता मिलाकर खाने से मिलते हैं कई फायदे

छाछ में करी पत्ता मिलाकर खाने से मिलते हैं कई फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
छाछ में करी पत्ता मिलाकर खाने से मिलते हैं कई फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

गर्मियां आते ही शरीर में स्फूर्ति को बनाए रखने के लिए छाछ का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए छाछ का सेवन लाभकारी है। छाछ में विटामिन ए, विटामिन बी, कैलोरी, प्रोटीन, कर्ब्स और फैट होता है। इसके पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी को बेहतर करते हैं। साथ ही छाछ में उच्च मात्रा में विटामिन बी12, पोटेशियम, राइबोफ्लेविन मौजूद होता है। जब आप छाछ को करी पत्ते के साथ पीते हैं, तो इससे छाछ के फायदे में बढ़ोतरी होती है। तो चलिए जानते हैं छाछ में करी पत्ता मिलाकर खाने के फायदे।

youtube-cover

छाछ में करी पत्ता मिलाकर खाने से मिलते हैं कई फायदे : Benefits Of Buttermilk With Curry Leaves In Hindi

इम्यूनिटी बूस्ट होती है -

करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करता है। साथ ही एंटीऑक्सिडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स के डैमेज को दूर करने में सहायक होते हैं। छाछ के साथ करी पत्ता पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है।

कोलेस्ट्रॉल कम करे -

छाछ को करी पत्ते के साथ पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। छाछ में गुडं फैट पाया जाता है, जो दिल के लिए बेहतर होता है। अगर कोई नियमित रूप से छाछ के साथ करी पत्ते का सेवन करता है तो इससे नसों में प्लाक बनने का खतरा कम होता है। साथ ही, दिल के रोग होने का खतरा कम होता है।

गैस की समस्या दूर करे -

छाछ के नियमित सेवन से पेट संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है। छाछ में क्षारीय गुण होते हैं, जो पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं।

मोटापा कंट्रोल करें -

छाछ में कैलोरी और फैट कम होता है, जो मोटापे को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके साथ ही करी पत्ते में महानिम्बाइन नामक अल्कलॉइड पाया जाता है। इसमें एंटी-ओबेसिटी प्रभाव होते हैं। जब कोई छाछ के साथ करी पत्ते का सेवन करता है, तो इससे फैट कम होने लगता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment