चना और दूध खाने के फायदे 

चना और दूध खाने के फायदे  (फोटो - sportskeeda hindi)
चना और दूध खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

चना हर किसी को पसंद होता है। वहीं दूध अपने आप में एक संपूर्ण आहार है, जिसका सेवन बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी करते हैं। चना और दूध दोनों ही प्रोटीन और कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत हैं। जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। वहीं यह कॉम्बिनेशन विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम से भी भरपूर होता है। जिससे यह अनेक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। अगर आप इन दोनों का सेवन साथ में करते हैं तो ये सेहत के लिए लाभकारी होता है। तो चलिए जानते हैं चना और दूध खाने के फायदे।

youtube-cover

चना और दूध खाने के फायदे : Benefits Of Chana With Milk In Hindi

हड्डियां और मांसपेशियां को मजबूत बनाने के लिए - बता दें, चना और दूध कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है। इसी कारण यह आपकी हड्डियों, मांसपेशियों और दांतों को मजबूत बनाने में बहुत सहायक है। इसके साथ ही यह हड्डियों में फ्रैक्चर के जोखिम को कम करने और जोड़ों के दर्द को दूर करने में भी लाभकारी है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के लिए - चना और दूध में कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व ब्लड प्रेशर लेवल को सामान्य रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए यह हाई या लो बीपी के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी है।

दिल को स्वस्थ रखने के लिए - कई बार व्यक्ति की नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल बीमारियों का कारण बन जाता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर कंट्रोल और हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसे हृदय रोगों के जोखिम बढ़ जाते हैं। इसके लिए आप दूध और चना खा सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan