च्युइंग गम चबाने के फायदे

च्युइंग गम चबाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
च्युइंग गम चबाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

बहुत से लोगों को च्युइंग गम Chewing Gum चबाना पसंद होता है। अक्सर देखा जाता है उनके मुंह में हमेशा च्युइंग गम होती है। लेकिन बात अगर बच्चों की करें तो उनके लिए च्युइंग गम खाना मना होता है, क्योंकि अगर च्युइंग गम गले में चली गई तो इसकी वजह से कई समस्याएं हो सकती है। हालांकि बड़ों के लिए च्युइंग गम चबाने के कई फायदे भी हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचा सकती है। तो चलिए जानते हैं च्युइंग गम Chewing Gum चबाने के फायदे।

youtube-cover

च्युइंग गम चबाने के फायदे : Benefits of chewing gum In Hindi

दिमाग तक अच्छे से पहुंचता है खून - अगर कोई व्यक्ति खाने के बाद च्युइंग गम चबाता है तो उसे भूख कम लगती है। वहीं, च्युइंग गम चबाने के दौरान दिमाग तक खून का प्रवाह अच्छे से होता है।

याददाश्त मजबूत होती है - आपको बता दें, च्युइंग गम चबाने से शॉर्ट टर्म मेमोरी की समस्या में करीब 35 फीसदी का सुधार होता है।

तनाव कम होता है - अगर किसी व्यक्ति को तनाव रहता है तो इसके लिए उसे च्युइंग गम चबाने की सलाह दी जाती है। च्युइंग गम चबाने से तनाव कम होता है और लोग अच्छा महसूस करते हैं। साथ ही इसे चबाने के दौरान घबराहट भी महसूस नहीं होती।

पाचन क्रिया होती है बेहतर - च्युइंग गम का एक फायदा ये भी है कि इसे चबाने के दौरान मुंह में अधिक सालाइवा थूक आता है, जिससे खाना आसानी से पच जाता है और पाचन क्रिया बेहतर होती है।

अलर्ट रहने में मददगार - अगर आप थकावट महसूस कर रहे हैं, तो च्युइंगम चबाने से आपको अलर्ट रहने में मदद मिलेगी।

जी मिचलाने से राहत - अगर आप बीमार है, तो च्युइंगम से बनने वाला स्लाइवा आपको बेहतर महसूस करने में सहायता कर सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान मोशन सिकनेस और मॉर्निंग सिकनेस से राहत पाने में भी यह सहायक है।

कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है - अगर कोई व्यक्ति शरीर से फैट कम करना चाहता है तो इसके लिए च्युइंग गम चबाना फायदेमंद होता है। इससे काफी मात्रा में कैलोरी बर्न होती है, और चेहरे का फैट कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now