आम के पत्ते चबाने से मिलते हैं ये 6 लाभ

आम के पत्ते चबाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
आम के पत्ते चबाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

आम का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आम का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं आम के साथ-साथ आम के पत्ते भी सेहत को लाभ पहुंचाते हैं। जी हां आम के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। रोजाना आम के पत्तों को चबाकर खाने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि आम के पत्ते में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी, फ्लेवोनॉयड और फिनोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं आम के पत्ते चबाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

आम के पत्ते चबाने से मिलते हैं ये 6 लाभ-Benefits Of Chewing Mango Leaves In Hindi

वजन कम करने में सहायक

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसे में अगर आप आम के पत्तों का सेवन करते हैं, तो यह बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर आप कई बीमारियों के शिकार बन सकते हैं। ऐसे में अगर आप के पत्तों का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं। जिससे आप सर्दी-जुकाम, बुखार जैसे वायरल इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकते हैं।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप रोजाना नियमति रूप से आम के पत्तों का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए आम के पत्तों का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि आम के पत्तों में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

आम के पत्तों का सेवन हार्ट (Heart) हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि आम के पत्ते एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

पाचन में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए आम के पत्तों का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि आम के पत्ते फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन क्रिया में सुधार करते हैं और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now