खाली पेट चबाएं ये 6 पत्तियां, दूर होंगी कई बीमारियां

खाली पेट चबाएं ये पत्तियां, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट चबाएं ये पत्तियां, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

आयुर्वेद में कई जड़ी बूटियां औषधीय पेड़ों और पौधों की पत्तियों से बना करती हैं। जी हां कई ऐसी पत्तियां होती है, जिनका सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। अगर आप खाली पेट इन पत्तियों को चबाते हैं, तो इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि ये सभी पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इन पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी वायरल गुण मौजूद होते हैं। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट किन-किन पत्तियों का सेवन करना चाहिए।

खाली पेट चबाएं ये 6 पत्तियां, दूर होंगी कई बीमारियां-Benefits Of Chewing These Leaves On An Empty Stomach In Hindi

नीम के पत्ते

खाली पेट नीम की पत्तियों (Neem Leaves) का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि नीम की पत्तियां एंटी बैक्टीरियल और एंटी एलर्जिक गुणों से भरपूर होती है। अगर आप खाली पेट नीम की पत्तियों का सेवन करते हैं, तो इससे खून साफ होता है, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

पुदीना के पत्ते

खाली पेट पुदीने की पत्तियां (Mint Leaves) चबाना सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। क्योंकि पुदीने की पत्तियों में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं, साथ ही इसके सेवन से ओरल हेल्थ में भी सुधार होता है।

करी पत्ता

अगर आप खाली पेट करी पत्ते (Curry Leaves) का सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि करी पत्ता एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। खाली पेट करी पत्ते का सेवन करने से वजन से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक कंट्रोल होता है। साथ ही इसके सेवन से मॉनिग सिकनेस की समस्या भी दूर होती है।

तुलसी के पत्ते

तुलसी की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती है, तुलसी की पत्तियों (Tulsi Leaves) में एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल गुण मौजूद होते हैं। अगर आप खाली पेट तुलसी की पत्तियों का सेवन करते हैं, तो इससे सर्दी-जुकाम जैसी समस्या दूर होती है, साथ ही जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है।

धनिया के पत्ते

खाली पेट धनिया के पत्तों (coriander leaves) का सेवन भी सेहत के लिए गुणकारी होता है। क्योंकि धनिया के पत्तों में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं।

पान के पत्ते

अगर आप खाली पेट पान के पत्तों (betel leaves) का सेवन करते हैं, तो यह सेहत को काफी लाभ पहुंचाते हैं। क्योंकि पान के पत्तों में मौजूद गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी नियंत्रित रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications