चना और किशमिश के फायदे

चना और किशमिश के फायदे (sportskeeda Hindi)
चना और किशमिश के फायदे (sportskeeda Hindi)

हर किसी के स्वस्थ के लिए हेल्दी खानपान बहुत जरूरी है। लेकिन आज के समय में लोग इन सब पर ध्यान ही नहीं देते। जिसकी वजह से शरीर कमजोर हो जाता है और साथ ही इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है। धीरे-धीरे शरीर में रोग शुरू हो जाते हैं। शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए चना (Chickpeas) और किशमिश (Raisins) खाना चाहिए। चने और किशमिश खाने से सेहत को फायदा मिलता है। किशमिश के सेवन से कैंसर और किडनी संबंधी रोगों का खतरा कम होता है। साथ ही शरीर की कमजोरी को दूर कर, एनर्जी लेवल बढ़ाने में भी किशमिश बहुत फायदेमंद है। वहीं चने में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और कैल्शियम होता है।

youtube-cover

चना और किशमिश के फायदे : Benefits Of Chickpeas And Raisins In Hindi

कब्ज की समस्या दूर होती है -

अगर किसी को कब्ज की परेशानी रहती है तो इसके लिए चना और किशमिश खाना बहुत लाभकारी होता है। इन दोनों चीजों में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए -

चने में प्रोटीन,कार्बोहाइड्रेट,फाइबर,पोटेशियम,कैल्सियम,आयरन,विटामिन B-6,मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, और किशमिश में पोटेशियम, आयरन,विटामिन बी-6 की अच्छी मात्रा होती। इन दोनों के सेवन से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है।

खून की कमी दूर होती है -

चना और किशमिश खाने से शरीर में खून बढ़ता है। इन दोनों चीजों मे आयरन होता है जो खून बढ़ाने में मदद करता है। जो लोग एनीमिया के शिकार हैं उनके लिए इसका सेवन लाभकारी होता है।

बुखार दूर करने के लिए -

किशमिश में एंटी बायोटिक तत्व होते हैं जो बुखार दूर करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही इससे शरीर में एनर्जी लेवल भी बढ़ता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications