नारियल के सिरका के 6 जबरदस्त फायदे

नारियल के सिरका के जबरदस्त फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
नारियल के सिरका के जबरदस्त फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सेब के सिरके का सेवन तो आपने किया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी नारियल के सिरके का सेवन किया है। नारियल का सिरका सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि नारियल का सिरका पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नारियल के सिरके का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि नारियल का सिरका पोटेशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, कॉपर, आयरन, फास्फोरस, जिंक जैसे मिनरल्स के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्रोत है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं नारियल के सिरके के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

नारियल के सिरका के 6 जबरदस्त फायदे-Benefits Of Coconut Vinegar In Hindi

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको नारियल के सिरके का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद एसिटिक एसिड पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

नारियल का सिरका एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप नारियल के सिरके का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

पेट के लिए फायदेमंद

नारियल के सिरके का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि नारियल के सिरके में एंजाइम, प्रोबायोटिक्स और कई अमिनो एसिड होते हैं, जो पाचन क्रिया (Digestion) को दुरुस्त बनाने में मदद करते हैं और पाचन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करते हैं।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या होने पर नारियल के सिरके का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि नारियल के सिरके में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए नारियल के सिरके का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि नारियल के सिरके में एसिटिक एसिड मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

नारियल के सिरका का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि नारियल का सिरका एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में और स्किन को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications