धनिया, जीरा, करी पत्ते का पानी पीने के फायदे : Dhaniya, Jeera, Kare Patte Ka Pani Pine Ke Fayde

धनिया, जीरा, करी पत्ते का पानी पीने  के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
धनिया, जीरा, करी पत्ते का पानी पीने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

हर घर में धनिया, जीरा और करी पत्ते का इस्तेमाल तड़का लगाने के लिए किया जाता है। ये तीनों चीजों खाने के स्वाद को बढ़ाते हैं, साथ ही भोजन को पौष्टिक भी बनाते हैं। वहीं आप चाहें तो धनिया, जीरा और करी पत्ते का पानी (Coriander Cumin Curry Leaves Water) भी बनाकर पी सकते हैं। धनिया, जीरा के बीज और करी पत्ते विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। जानते हैं धनिया, जीरा और करी पत्ते का पानी पीने से मिलने वाले फायदे।

धनिया, जीरा, करी पत्ते का पानी पीने के फायदे

पेट की समस्याएं दूर करे - पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए धनिया, जीरा और करी पत्ते का पानी पीना लाभकारी होता है। इस पानी को रोजाना पीने से गैस, कब्ज (gas) और एसिडिटी (acidity) से आराम मिलता है।

स्किन में निखार लाए - धनिया, जीरा और करी पत्ते का पानी स्किन (skin) के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इस पानी को रोजाना पीने से मुहांसों, दाग-धब्बों और खुजली से राहत मिल सकती है।

वजन कम करने के लिए - जो लोग आपना वजन घटाना (weight lose) चाहते हैं, तो ऐसे में वो धनिया, जीरा और करी पत्ते का पानी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह एक बॉडी डिटॉक्स वॉटर है, जिसे पीने से फैट बर्न करने में मदद मिल सकती है। इस पानी को पीने से कैलोरी बर्न होती है और वेट लॉस में मदद मिलती है।

बॉडी डिटॉक्स करे - धनिया, जीरा और करी पत्ते का पानी डिटॉक्स वॉटर की तरह काम करता है। इस पानी को पीने से शरीर में जमा टॉक्सिंस और गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment