हरा धनिया खाने के फायदे 

हरा धनिया खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
हरा धनिया खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

हर घर में लोग अक्सर सब्जियों, सलाद आदि में हरे धनिया डालते हैं। वहीं, कुछ लोग हरे धनिए (Coriander Leaves) की चटनी भी बनाकर रख लेते हैं। ये पत्तियां स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन ए, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन सी और मैग्‍नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन ए और विटामिन सी शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। धनिये का सिर्फ स्वाद ही बेहतरीन नहीं होता बल्कि ये एक औषधीय पौधा (Medicinal Plant) भी है जो कई गुणों से युक्त है। चलिए जानते हैं हरे धनिया से क्या-क्या फायदा मिलता है।

हरा धनिया खाने के फायदे : Benefits Of Coriander Leaves In Hindi

पाचनशक्ति को दुरुस्त रखने के लिए - अगर आप रोजाना हरा धनिया खाते हैं तो यह पेट की समस्याओं को दूर कर पाचनशक्ति बढ़ाता है। वहीं, धनिए के ताजे पत्तों को छाछ में मिलाकर पीने से बदहजमी, मतली Vomiting, पेचिश और कोलाइटिस की परेशानी में आराम मिलता है। इसके सेवन से गैस Gas की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

youtube-cover

पेशाब की समस्या दूर करने के लिए - अगर कोई व्यक्ति दिन में कम पानी पीता है तो उसे अक्सर पेशाब Urine Problem की समस्या बनी रहती है। ऐसी स्थिति में धनिया के पत्ते, चटनी, सूखी धनिया का किसी भी रूप में इस्तेमाल करने पर पेशाब मार्ग दुरुस्‍त रहता है।

रोग प्रतिरोधी क्षमता मजबूत बनाने के लिए - हरे धनिया में विटामिन ए और विटामिन सी का मुख्य स्रोत पाया जाता है। ये हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधी क्षमता को मजबूत करते हैं। इसके साथ ही अगर आप इसका नियमित सेवन करते हैं, तो इससे सर्दी-खांसी से छुटकारा मिलता है।

डायबिटीज में फायदेमंद - हरा धनिया शरीर में ब्लड शुगर लेवल Blood Sugar Level को कंट्रोल करने के लिए रामबाण माना जाता है। डाइबिटीज के मरीजों के लिए हरा धनिया किसी जड़ी-बूटी से कम नहीं है। अगर आप इसका नियमित सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड में इंसुलिन की मात्रा को कंट्रोल किया जा सकता है

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए - अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाए तो इसकी वजह से शरीर में कई अन्या बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हरा धनिया कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। हरे धनिये में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। इसके लिए कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित व्यक्ति को धनिया के बीजों को उबालकर इसके पानी को पीना फायदेमंद हो सकता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए - हरे धनिये में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों Eyes Power के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना हरे धनिये का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढाने में मदद मिल सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications