धनिया पानी पीने के फायदे

धनिया पानी पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)
धनिया पानी पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)

हर घर की रसोई में किसी न किसी रूप में धनिया (Coriander) का इस्तेमाल किया जाता है। धनिया में पाने जाने वाले औषधीय गुण व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। अगर सुबह खाली पेट धनिया का पानी (Coriander Water) पीया जाए तो इससे कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। धनिया पेट संबंधी समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह अपच, कब्ज, गैस और आंतों से जुड़ी समस्याओं के लिए बेहद लाभकारी है। धनिया के पानी में विटामिन सी के साथ-साथ मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम की पर्याप्त मात्रा होती है जो शरीर के लिए बेहद स्वास्थ्यप्रद है। तो आइए जानते हैं धनिया का पानी पीने के फायदे।

youtube-cover

धनिया पानी पीने के फायदे : Benefits Of Coriander Water In Hindi

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए -

रोज सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से शरीर की इम्यूनिटी बढती है। यह पानी शरीर को कई रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। धनिया में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट के गुण शरीर की प्रतिरक्षा शक्ति को अधिक मजबूत करते हैं।

बेहतर पाचन के लिए -

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए धनिया का पानी बहुत फायदा करता है। धनिया में मौजूद औषधीय गुण शरीर के पाचन तंत्र को मजबूती देते हैं। शरीर के मेटाबोलिज्म को भी नियंत्रित करने में धनिया का पानी फायदेमंद होता है।

वजन कम करने के लिए -

वजन कम करने के लिए धनिया का पानी पीना फायदेमंद होता है। धनिया का पानी शरीर के मेटाबोलिज्म को नियंत्रित करता है जिसकी वजह शरीर में मौजूद अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now