सीताफल की पत्तियों के 6 फायदे- Sitafal Ki Pattiyo Ke Fayde

सीताफल की पत्तियों के फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)
सीताफल की पत्तियों के फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)

सीताफल का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है, क्योंकि सीताफल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सीताफल के साथ-साथ सीताफल की पत्तियों (custard apple leaves) का सेवन भी सेहत को लाभ पहुंचाता है। जी हां सीताफल की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसलिए सीताफल की पत्तियों का उपयोग कई बीमारियों को दूर करने में मददगार साबित होता है। सीताफल की पत्तियां फाइबर से भरपूर होती हैं। साथ ही सीताफल की पत्तियों में एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होता है। जो स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन के लिहाज से भी काफी फायदेमंद साबित होता है। आइए जानते हैं सीताफल की पत्तियों के क्या-क्या लाभ होते हैं।

सीताफल की पत्तियों के 6 फायदे

शुगर को कंट्रोल करने में मददगार

सीताफल की पत्तियां डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सीताफल की पत्तियों में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इसके लिए सीताफल की पत्तियों को पानी में उबालकर सेवन करना चाहिए।

घाव लगने पर

घाव या चोट लगने पर सीताफल की पत्तियां काफी लाभदायक साबित होती है। इसलिए अगर आप पत्तियों का रस निकालकर घाव पर लगाते हैं, तो इससे घाव जल्दी भरता है। क्योंकि सीताफल की पत्तियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है।

हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में

दिल (Heart) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सीताफल की पत्तियां काफी फायदेमंद साबित होती है। क्योंकि सीताफल की पत्तियों में पोटैशियम और मैगनीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय की मांसपेशियां को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही इसका सेवन हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में भी मदद करता है। इसके लिए पत्तियों के चाय का सेवन करना चाहिए।

स्किन को हेल्दी रखने में

सीताफल की पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। इसलिए अगर आप सीताफल की पत्तियों का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन संबंधी ससम्या दूर होती है। साथ ही स्किन भी हेल्दी (Healthy Skin) रहती है।

स्टैमिना बढ़ाने में मददगार

शरीर में स्टैमिना या उर्जा की कमी होने पर सीताफल की पत्तियों का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि सीताफल की पत्तियों का सेवन करने से शरीर में उर्जा का संचार होता है। साथ ही सीताफल की पत्तियों में कई पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो शारीरिक क्षमता को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए सीताफल की पत्तियों के चाय का सेवन करना चाहिए।

विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में मददगार

सीताफल की पत्तियों का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ (Toxins) बाहर निकलते हैं, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही कई बीमारियां भी दूर होती है। इसके लिए सीताफल की पत्तियों से बने चाय का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications