दही खाने के फायदे

दही खाने के फायदे  (Sportskeeda Hindi)
दही खाने के फायदे (Sportskeeda Hindi)

जब भी कोई शुभ काम होता है, तो उसमें सबसे पहले दही खाना अच्छा माना जाता है। दही का सेवन कई तरीकों से किया जाता है। दही (Dahi) का चावल, पराठे, रायता और छाछ बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। दही में कई पोषक तत्व होते हैं, जो आपको स्वस्थ रखते हैं। इसके सेवन से पेट के साथ-साथ कई अन्य बीमारियां भी दूर होती हैं। चो आइए जानते हैं दही खाने के क्या-क्‍या फायदे हैं।

youtube-cover

दही खाने के फायदे : Benefits of Dahi in Hindi

दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए -

दही में फॉस्फोरस और कैल्शियम की मात्रा भरपूर पाई जाती है। इसके सेवन से दांत (Teeth) और हड्डियां को मजबूत रखने में मदद मिलती है। इसके साथ ही दही (Dahi) का सेवन गठिया की समस्या को होने से भी रोकता है। इसलिए कोशिश करें कि आप हर दिन दही का सेवन जरूर करें। इससे आपके दांत और हड्डियां मजबूत रहेंगी।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए -

शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए व्यक्ति को रोजाना दही का सेवन करना चाहिए। क्योंकि दही एक प्रोबायोटिक फूड्स है। इसमें मौजूद microorganism हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। दही शरीर में एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है।

अच्छे बालों और त्वचा के लिए -

हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा (Skin) और बाल (Hair) हमेशा अच्छे रहें। ऐसे में दही का इस्तेमाल बालों और त्वचा को बहुत फायदा देती है।

डाइजेशन सही करता है -

दही में लैक्टोज होता है। इसके सेवन से पाचन (Digestion) शक्ति बढ़ती है। ऐसे में जिन लोगों का डाइजेशन सिस्टम कमजोर होता है, उनके लिए दही का सेवन बेहद फायदेमंद है क्योंकि दही को पचाना काफी आसान होता है।

दिल के लिए -

अगर आप हर रोज दही का सेवन करते हैं तो इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इससे ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) कंट्रोल में रहता है और हाइपरटेंशन का रिस्क भी कम होता है।

वजन कम करने के लिए -

दही में कैल्शियम, विटामिन बी-2, बी-12, पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है। दही में कैल्शियम भरपूर होता है जो कोर्टिसोल को कम करता है और वजन कम (Weight Loss) करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment