रोज 1 गिलास पिएं कीवी का जूस, मिलेंगे बेमिसाल लाभ

रोज 1 गिलास पिएं कीवी का जूस, मिलेंगे बेमिसाल लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज 1 गिलास पिएं कीवी का जूस, मिलेंगे बेमिसाल लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

कीवी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि कीवी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। कीवी का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन अगर आप रोजाना एक गिलास कीवी के जूस का सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। जी हां कीवी के जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि कीवी का जूस विटामिन सी, विटामिन बी, कैल्शियम, फाइबर, फॉस्फरोरस, कॉपर, जिंक, नियासिन, पोटैशियम, बीटा कैरोटीन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। तो आइए जानते हैं रोज कीवी का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज 1 गिलास पिएं कीवी का जूस, मिलेंगे बेमिसाल लाभ-Benefits Of Drinking 1 Glass Of Kiwi Juice Daily In Hindi

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप रोजाना एक गिलास कीवी के जूस का सेवन करते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप रोजाना एक गिलास कीवी के जूस का सेवन करते हैं, तो यह आंखों को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप रोजाना एक गिलास कीवी जूस का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद गुण कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

पाचन को बनाए बेहतर

अगर आप कीवी जूस का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

अगर आप रोजाना एक गिलास कीवी के जूस का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) और बालों (Hair) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई त्वचा को ग्लोइंग बनाने में और बालों को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना एक गिलास कीवी के जूस का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications