अजवाइन के पत्तों का रस पीने के 6 फायदे

अजवाइन के पत्तों का रस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अजवाइन के पत्तों का रस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अजवाइन के साथ-साथ अजवाइन के पत्तों का सेवन भी सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अजवाइन के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। अजवाइन के पत्ते को इंडियन बेरीज के नाम से भी जाना जाता है। अजवाइन के पत्तों के रस का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि अजवाइन के पत्तों में विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन, फैट, फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जो एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं अजवाइन के पत्तों का रस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

अजवाइन के पत्तों का रस पीने के 6 फायदे-Benefits Of Drinking Ajwain Leaves Juice In Hindi

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या एक आम समस्या होती है, ऐसे में अगर आप अजवाइन के पत्तों के रस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

अर्थराइटिस में फायदेमंद

अर्थराइटिस (Arthritis) के मरीजों के लिए अजवाइन के पत्तों के रस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो अर्थराइटिस में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

अनहेल्दी डाइट की वजह से शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, ऐसे में अगर आप अजवाइन के पत्तों के रस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व विषैले पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

अजवाइन के पत्तों का रस एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद मिलती है, जिससे वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

पाचन को रखे दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए अजवाइन के पत्तों के रस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व एसिडिटी, अपच, गैस, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है, साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

अजवाइन के पत्तों के रस का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि अजवाइन के पत्ते विटामिन ए से भरपूर होते हैं, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में और आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava