रात को दूध में अजवाइन मिलाकर पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

रात को दूध में अजवाइन मिलाकर पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रात को दूध में अजवाइन मिलाकर पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दूध का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी दूध में अजवाइन मिलाकर सेवन किया है। दूध में अजवाइन मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। रात को दूध में अजवाइन मिलाकर पीने से नींद अच्छी आती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि दूध प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन ई, मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, तो वहीं अजवाइन एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल गुणों के साथ-साथ फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं रात को दूध में अजवाइन मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रात को दूध में अजवाइन मिलाकर पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे-Benefits Of Drinking Ajwain Mixed With Milk At Night In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप रात को दूध में अजवाइन मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी वायरल गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

वजन को करे कम

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप रात को दूध में अजवाइन मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को कम करने में मदद करते हैं।

सर्दी-जुकाम करे दूर

मौसम बदलने की वजह से सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या हो सकती है, ऐसे में अगर आप रात को सोने से पहले दूध में अजवाइन मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी वायरल गुण सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

पाचन को रखे दुरुस्त

अगर आप रात को दूध में अजवाइन मिलाकर पीते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमदं होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और एसिडिटी, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

अस्थमा में फायदेमंद

अस्थमा (Asthma) के मरीजों के लिए रोजाना रात को दूध में अजवाइन मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। क्योंकि अजवाइन में मौजूद गुण अस्थमा के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications