रात को गुनगुने पानी में अजवाइन पाउडर मिलाकर पीने के 6 फायदे

रात को गुनगुने पानी में अजवाइन पाउडर मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रात को गुनगुने पानी में अजवाइन पाउडर मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अजवाइन एक ऐसा मसाला है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि अजवाइन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। वैसे तो अजवाइन का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं, जैसे अजवाइन की चाय, अजवाइन का काढ़ा आदि, लेकिन अगर आप रोजाना रात को गुनगुने पानी में अजवाइन पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां गुनगुने पानी में अजवाइन पाउडर मिलाकर पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि अजवाइन पाउडर में प्रोटीन, फाइबर, फॉस्‍फोरस, आयरन और कैल्शियम के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है। जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। तो आइए जानते हैं रात को गुनगुने पानी में अजवाइन पाउडर मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रात को गुनगुने पानी में अजवाइन पाउडर मिलाकर पीने के 6 फायदे-Benefits Of Drinking Ajwain Powder Mixed With Lukewarm Water At Night In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से आप आसानी से सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इंफेक्शन के शिकार हो सकते हैं, लेकिन अगर आप रोजाना रात को गुनगुने पानी में अजवाइन पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

गुनगुने पानी में अजवाइन पाउडर मिलाकर पीना पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करते हैं और एसिडिटी, अपच, गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करते हैं।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द या सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या होने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप रोजाना रात को गुनगुने पानी में अजवाइन पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो इससे जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।

अनिद्रा की समस्या होती है दूर

अनिद्रा (Insomnia) यानि नींद न आने की समस्या होने पर अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में अजवाइन पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो इससे तनाव कम होता है और दिमाग शांत होता है, जिससे अनिद्रा की समस्या दूर होती है।

भूख बढ़ाने में मददगार

अगर आपको भूख न लगने की समस्या है, तो आपको अजवाइन पाउडर का सेवन करना चाहिए। जी हां अगर आप रात को गुनगुने पानी में अजवाइन पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो इससे भूख बढ़ाने में मदद मिलती है।

पेट दर्द में फायदेमंद

पेट दर्द की (Stomach ache) समस्या एक आम समस्या होती है, लेकिन पेट दर्द होने पर अगर आप गुनगुने पानी में अजवाइन पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो इससे पेट दर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now