अजवाइन की चाय पीने से मिलते हैं कई फायदे

अजवाइन की चाय पीने से मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अजवाइन की चाय पीने से मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अजवाइन एक ऐसा मसाला है, जो खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अजवाइन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अजवाइन का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, जैसे अजवाइन का पानी, अजवाइन का काढ़ा आदि, लेकिन क्या आपने कभी अजवाइन की चाय का सेवन किया है। अजवाइन की चाय का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि अजवाइन में प्रोटीन, फैट, फाइबर और मिनरल, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन के साथ-साथ एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं अजवाइन की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

अजवाइन की चाय पीने से मिलते हैं कई फायदे-Benefits Of Drinking Ajwain Tea In Hindi

वजन कम करने में मददगार

अगर आपका वजन (Weight) बढ़ गया है और आप कम करना चाहते हैं, तो आपको अजवाइन की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व वजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

अजवाइन की चाय एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, इसलिए अगर आप इस चाय का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर अजवाइन की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अजवाइन की चाय एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

अजवाइन की चाय का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

अस्थमा में फायदेमंद

अस्थमा (Asthma) के मरीजों को सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप अजवाइन की चाय का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद गुण अस्थमा के मरीजों को फायदा पहुंचाता है।

पीरियड्स के दर्द में फायदेमंद

पीरियड्स (Periods) के समय महिलाओं को काफी दर्द और ऐंठन की समस्या रहती है, ऐसे में अगर महिलाएं अजवाइन की चाय का सेवन करती हैं, तो इससे पीरियड्स के समय होने वाले दर्द और ऐंठन की समस्या से छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications