रोज पिएं बादाम दूध, मिलेंगे कई लाभ

रोज पिएं बादाम दूध, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज पिएं बादाम दूध, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दूध का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी दूध में बादाम डालकर सेवन किया है। बादाम वाले दूध का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि बादाम वाला दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बादाम वाले दूध का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि बादाम दूध ऊर्जा, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, मैग्नीज, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन डी जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं बादाम दूध पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज पिएं बादाम दूध, मिलेंगे कई लाभ-Benefits Of Drinking Almond Milk Daily In Hindi

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए रोजाना बादाम वाले दूध का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि बादाम दूध में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना बादाम दूध का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की अधिक होती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

कैंसर का खतरा होता है कम

बादाम दूध एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसका सेवन कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

बादाम दूध विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बादाम दूध का रोजाना सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप बादाम दूध का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ई इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते है।

हड्डियां होती है मजबूत

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती है, ऐसे में अगर आप बादाम दूध का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों (Bones) को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

अनिद्रा में फायदेमंद

अनिद्रा (Insomnia) यानि नींद न आने की समस्या होने पर अगर आप बादाम वाले दूध का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व तनाव को कम करने में मदद करते हैं, जिससे अनिद्रा की समस्या दूर होती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीज अगर बादाम वाले दूध का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर रक्त शर्करा यानी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने का काम करता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

बादाम वाले दूध का सेवन त्वचा (Skin) और बालों (Hair) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ रखने में और बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now