रोज पिएं बादाम की चाय, मिलेंगे कई फायदे

रोज पिएं बादाम की चाय, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज पिएं बादाम की चाय, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

बादाम का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है, बादाम का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी बादाम की चाय का सेवन किया है। बादाम की चाय का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बादाम की चाय का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन के, विटामिन ई, प्रोटीन, कॉपर, फाइबर और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं बादाम की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज पिएं बादाम की चाय, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Drinking Almond Tea Daily In Hindi

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको रोज बादाम की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

शरीर में जमे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए रोज बादाम की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

बादाम की चाय में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हार्ट (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) कंट्रोल होता है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) के मरीज हैं, तो आपको रोजाना बादाम की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

बादाम की चाय का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें विटामिन ई की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है।

खून की कमी होती है दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको बादाम की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

कैंसर का खतरा होता है कम

बादाम एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोजाना एक कप बादाम की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी का जोखिम कम होता है। इसका सेवन कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now