रोज सुबह पिएं बादाम की चाय, मिलेंगे कई लाभ

रोज सुबह पिएं बादाम की चाय, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज सुबह पिएं बादाम की चाय, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

बादाम का सेवन तो आपने किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी बादाम से बनी चाय का सेवन किया है। रोज सुबह बादाम की चाय पीना सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। रोज सुबह बादाम की चाय का सेवन करने से शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कई अन्य समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि बादाम की चाय कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन जैसे तत्वों से भरपूर होती है, जो आपके शरीर के लिए लाभकारी होते हैं। तो आइए जानते हैं रोज सुबह बादाम की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज सुबह पिएं बादाम की चाय, मिलेंगे कई लाभ-Benefits Of Drinking Almond Tea Every Morning In Hindi

वजन को करे कम

बढ़ता वजन कई बीमारियों का कारण बन सकता है, ऐसे में अगर आप रोज सुबह बादाम की चाय का सेवन करते हैं, तो इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कैलोरी तेजी से बर्न होती है। जिससे वजन कम (Weight loss) करने में फायदा मिलता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

रोज सुबह बादाम की चाय का सेवन त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि बादाम की चाय में मौजूद विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ रखने में और त्वचा को ग्लोइंग (Healthy and glowing skin) बनाने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को बूस्ट करे

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको रोज सुबह बादाम की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि बादाम की चाय में मौजूद विटामिन्स इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

पाचन में सुधार करे

रोज सुबह बादाम की चाय का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कम

बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) दिल से जुड़ी बीमारी के खतरे को बढ़ता है, ऐसे में अगर आप रोज सुबह बादाम की चाय का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर में जमे हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारी का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now