एलोवेरा, आंवला और गिलोय जूस पीने के 5 फायदे

एलोवेरा, आंवला और गिलोय जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
एलोवेरा, आंवला और गिलोय जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

एलोवेरा और आंवला मिक्स जूस का सेवन तो आपने किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी एलोवेरा, आंवला और गिलोय मिक्स जूस का सेवन किया है। एलोवेरा, आंवला और गिलोय मिक्स जूस का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। एलोवेरा, आंवला और गिलोय मिक्स जूस का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं एलोवेरा, आंवला और गिलोय जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

एलोवेरा, आंवला और गिलोय जूस पीने के 5 फायदे-Benefits Of Drinking Aloe Vera, Amla And Giloy Juice In Hindi

एलोवेरा में पोषक तत्व- एलोवेरा में विटामिन ए, सी, ई, फॉलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, सेलेनियम, आयरन, पोटैशियम, कॉपर और मैंगनीज जैसे तत्व पाए जाते हैं।

आंवला में पोषक तत्व- आंवला में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्निशियम और आयरन जैसे तत्व मौजूद होते हैं।

गिलोय में पोषक तत्व- गिलोय में कैल्शि‍यम, प्रोटीन, फॉस्फोरस, जिंक, आयरन, कॉपर जैसे तत्व पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

एलोवेरा, आंवला और गिलोय जूस के फायदे

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको एलोवेरा, आंवला और गिलोय मिक्स जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस जूस के सेवन से फैट और कैलोरी बर्न होती है। जिससे वजन तेजी से कम होता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है, ऐसे में अगर आप एलोवेरा, आंवला और गिलोय मिक्स जूस का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

शरीर को करे डिटॉक्स

अनहेल्दी डाइट की वजह से शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं, ऐसे में अगर आप एलोवेरा, आंवला और गिलोय मिक्स जूस का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद तत्व टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है।

पाचन में करे सुधार

एलोवेरा, आंवला और गिलोय मिक्स जूस का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। जी हां इस जूस में मौजूद तत्व पाचन क्रिया में सुधार करते हैं और गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

त्वचा को रखे स्वस्थ

एलोवेरा, आंवला और गिलोय मिक्स जूस का सेवन त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इस जूस के सेवन से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे पिंपल्स, दाग धब्बों जैसी त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications