आंवला और अर्जुन की छाल का जूस पीने के 5 फायदे

आंवला और अर्जुन की छाल का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
आंवला और अर्जुन की छाल का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आंवला और अर्जुन की छाल का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आंवला और अर्जुन की छाल दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। आंवला और अर्जुन की छाल का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी आंवला और अर्जुन की छाल के जूस का सेवन किया है। आंवला और अर्जुन की छाल के जूस का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। आंवला और अर्जुन की छाल के जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं आंवला और अर्जुन की छाल का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

आंवला और अर्जुन की छाल का जूस पीने के 5 फायदे-Benefits Of Drinking Amla And Arjuna Bark Juice In Hindi

आंवला में पोषक तत्व- आंवला विटामिन-सी, कैल्शियम, एंटीऑक्‍सीडेंट्स, आयरन, पोटैशियम जैसे तमाम पोषक तत्‍वों का खजाना है।

अर्जुन की छाल में पोषक तत्व- अर्जुन की छाल में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण मौजूद होते हैं।

आंवला और अर्जुन की छाल के फायदे

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको आंवला और अर्जुन की छाल के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला गुण इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कम

शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए आंवला और अर्जुन की छाल के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपको आंवला और अर्जुन की छाल के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी डायबिटिक गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप आंवला और अर्जुन की छाल के जूस का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी बैक्टीरियल गुण त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

तनाव को करे कम

आज के समय में तनाव (Stress) एक आम समस्या बन गई है, ऐसे में अगर आप आंवला और अर्जुन की छाल के जूस का सेवन करते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला एंटी स्ट्रेस गुण तनाव को कम करने में मदद करता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now