गर्मी में पिएं आंवला जूस, मिलेंगे कई लाभ

गर्मी में पिएं आंवला जूस, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मी में पिएं आंवला जूस, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के दिनों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग कई तरह के जूस का सेवन करते हैं, ऐसे में अगर आप आंवला जूस का सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि आंवला की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। साथ ही आंवला औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। गर्मी के दिनों में आंवला जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि आंवला जूस विटामिन-सी, जिंक, आयरन, कैरोटीन, फाइबर, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है, जो एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं गर्मी में आंवला जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गर्मी में पिएं आंवला जूस, मिलेंगे कई लाभ-Benefits Of Drinking Amla Juice In Summer In Hindi

शरीर रहता है हाइड्रेट

गर्मी के दिनों में अधिक पसीना निकलने की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, ऐसे में अगर आप आंवला जूस का सेवन करते हैं, तो यह शरीर को हाइड्रेट (Hydrate) रखने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर को ठंडक भी पहुंचती है।

इम्यून पॉवर होता है मजबूत

गर्मी के दिनों में अगर आप रोजाना नियमित रूप से आंवला जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। क्योंकि आंवला में मौजूद विटामिन सी इम्यून पॉवर को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

गर्मी में आंवला जूस का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि आंवला जूस का सेवन करने से शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है और त्वचा पर निखार आता है।

पाचन स्वास्थ्य रहता है बेहतर

गर्मी के दिनों में पाचन (Digestion) से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है, ऐसे में अगर आप आंवला जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

वजन कम करने में सहायक

गर्मी के दिनों में अगर आप वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना आंवला जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में सहायक होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

गर्मियों में अगर आप आंवला जूस का सेवन का नियमित सेवन करते हैं, तो यह आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि आंवला जूस में मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करता है और आंखों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications