खाली पेट पिएं सेब का जूस, मिलेंगे कई फायदे

खाली पेट पिएं सेब का जूस, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट पिएं सेब का जूस, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सेब एक ऐसा फल है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। क्योंकि सेब पोषक तत्वों का भंडार होता है। सेब का सेवन वैसे तो आप सीधेतौर पर कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सेब के जूस का सेवन किया है। सेब के जूस का खाली पेट सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। खाली पेट सेब के जूस का सेवन करने से वजन नियंत्रित रहता है, साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि सेब में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, कैल्शियम, पोटेशियम के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट सेब का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

खाली पेट पिएं सेब का जूस, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Drinking Apple Juice On Empty Stomach In Hindi

वजन कम करने में फायदेमंद

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। ऐसे में अगर आप रोजाना खाली पेट सेब के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप रोजाना खाली पेट सेब के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

सेब के जूस का खाली पेट सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि सेब का जूस विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

कमजोर इम्यूनिटी होने पर आप आसानी से बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना खाली पेट सेब के जूस का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

खाली पेट सेब के जूस का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी कब्ज, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

खाली पेट सेब के जूस का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि सेब का जूस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में और त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।