रात को दूध में अर्जुन की छाल उबालकर पीने के 6 फायदे

रात को दूध में अर्जुन की छाल उबालकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रात को दूध में अर्जुन की छाल उबालकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध में अर्जुन की छाल उबालकर पीने से सेहत को काफी लाभ पहुंचता है। जी हां क्योंकि दूध और अर्जुन की छाल दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। वैसे तो इस मिश्रण का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन इस मिश्रण का सेवन अगर आप रात को सोने से पहले करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। रात को सोने से पहले दूध में अर्जुन की छाल उबालकर पीने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। तो आइए जानते हैं रात को दूध में अर्जुन की छाल उबालकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रात को दूध में अर्जुन की छाल उबालकर पीने के 6 फायदे-Benefits Of Drinking Arjun Bark Boiled In Milk At Night In Hindi

दूध में पोषक तत्व- दूध प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन ई, मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है।

अर्जुन की छाल में तत्व- अर्जुन की छाल एंटी बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर होती है।

दूध और अर्जुन की छाल के फायदे

हृदय को रखे स्वस्थ

अगर आप रात को दूध में अर्जुन की छाल उबालकर पीते हैं, तो यह हृदय (Heart) को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला तत्व कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे हृदय से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप रात को दूध में अर्जुन की छाल उबालकर पीते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपको रोजाना रात को दूध में अर्जुन की छाल उबालकर पीना चाहिए। जी हां क्योंकि अर्जुन की छाल में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अगर आप रात को दूध में अर्जुन की छाल उबालकर पीते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इस मिश्रण में पाया जाने वाला तत्व एक्जिमा, सोरायसिस, खुजली और चकत्ते जैसी त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या से परेशान हैं, तो आपको रात को दूध में अर्जुन की छाल उबालकर पीना चाहिए। जी हां क्योंकि अर्जुन की छाल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।

वजन को करे कम

वजन कम (Weight loss) करने के लिए अगर आप रात को दूध में अर्जुन की छाल उबालकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है और कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications