दूध में मिलाकर पिएं अर्जुन की छाल, दूर होंगी कई बीमारियां

दूध में मिलाकर पिएं अर्जुन की छाल, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
दूध में मिलाकर पिएं अर्जुन की छाल, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दूध का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी दूध में अर्जुन की छाल मिलाकर सेवन किया है। दूध में अर्जुन की छाल मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। दूध में अर्जुन की छाल मिलाकर सेवन करने से ब्लड प्रेशर से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक कंट्रोल होता है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि दूध प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन ए, मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, तो वहीं, अर्जुन की छाल में टैनिन, पोटाशियम, मैग्नीशियम, अर्जुनिक एसिड जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं दूध में अर्जुन की छाल मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

दूध में मिलाकर पिएं अर्जुन की छाल, दूर होंगी कई बीमारियां-Benefits Of Drinking Arjun Bark Mixed With Milk In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप दूध में अर्जुन की छाल मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

अगर आप दूध में अर्जुन की छाल मिलाकर पीते हैं, तो यह दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में मदद करते हैं, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारी का खतरा कम होता है।

यूटीआई में फायदेमंद

यूटीआई की समस्या होने पर अगर आप दूध में अर्जुन की छाल मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण यूटीआई का इलाज करने में मददगार साबित होते हैं।

रक्तचाप को करे नियंत्रित

उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) वाले मरीज अगर दूध में अर्जुन की छाल मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि दूध और अर्जुन की छाल पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीज अगर दूध में अर्जुन की छाल मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करते हैं और इंसुलिन के प्रभाव को सुधारते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अगर आप दूध में अर्जुन की छाल मिलाकर पीते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण एक्जिमा, सोरायसिस, खुजली और चकत्ते जैसी त्वचा से जुड़ी समस्याओं का इलाज करने में मदद करते हैं।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको दूध में अर्जुन की छाल मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद तत्व वजन को कम करने में मदद करते हैं।

पाचन में करे सुधार

अगर आप दूध में अर्जुन की छाल मिलाकर पीते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि अर्जुन की छाल में मौजूद तत्व पाचन क्रिया में सुधार करते हैं और पाचन संबंधी समस्याओं का समाधान करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment