सर्दियों में पिएं अर्जुन की छाल की चाय, मिलेंगे कई फायदे

सर्दियों में पिएं अर्जुन की छाल की चाय, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्दियों में पिएं अर्जुन की छाल की चाय, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आयुर्वेद में कई जड़ी बूटी का उपयोग किया जाता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। उन्हीं में से एक अर्जुन की छाल है। अर्जुन की छाल का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अर्जुन की छाल औषधीय गुणों से भरपूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप सर्दियों के मौसम में अर्जुन की छाल की चाय (Arjuna Bark Tea) का सेवन करते हैं, तो यह सेहत को दो गुना ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां सर्दियों के मौसम में अर्जुन की छाल का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि अर्जुन की छाल में पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि जैसे तत्व मौजूद होते हैं। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दियों में अर्जुन की छाल की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सर्दियों में पिएं अर्जुन की छाल की चाय, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Drinking Arjuna Bark Tea In Winter In Hindi

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

सर्दियों के मौसम में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ने की समस्या ज्यादा लोगों में देखने को मिलती है, लेकिन कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर अगर आप अर्जुन की छाल की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।

ब्लड प्रेशर रहता है नियंत्रित

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या होने पर अर्जुन की छाल की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अर्जुन की छाल की चाय में एंटीहाइपरटेंसिव गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

वजन कम करने में मददगार

सर्दियों के मौसम में अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको अर्जुन की छाल की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद गुण वजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

सर्दी-खांसी में फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में सर्दी-खांसी (Cold and Cough) या सांस से जुड़ी समस्या होने पर अर्जुन की छाल की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अर्जुन की छाल में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी-खांसी और सांस से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए अर्जुन की छाल की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अर्जुन की छाल एंटी डायबिटिक गुणों से भरपूर होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

पाचन में होता है सुधार

अर्जुन की छाल की चाय पाचन (Digestion) को बेहतर बनाने में सहायक है। जी हां अगर आप अर्जुन की छाल की चाय का सेवन करते हैं,तो यह आपके पाचन को बेहतर बनाने और पेट संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment