खाली पेट पेठा का जूस पीने से मिलते हैं कई फायदे

खाली पेट पेठा का जूस पीने से मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट पेठा का जूस पीने से मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सफेद पेठा एक सब्जी है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होती है। सफेद पेठा का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। सफेद पेठा को सफेद कद्दू, व्हाइट पंपकिन, एश गार्ड के नाम से भी जाना जाता है। सफेद पेठा का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन अगर आप सफेद पेठा के जूस का सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। सफेद पेठा के जूस का खाली पेट सेवन करने से शरीर डिटॉक्स होता है, साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि सफेद पेठा विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं खाली पेट सफेद पेठा का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट पेठा का जूस पीने से मिलते हैं कई फायदे-Benefits Of Drinking Ash Gourd Juice On An Empty Stomach In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप खाली पेट पेठा के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद मिलती है। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी और विटामिन ए इम्यून पॉवर को मजबूत बनाने में मदद करता है।

वजन को करे कंट्रोल

गर्मी के दिनों में अगर आप वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको खाली पेट सफेद पेठे के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को कम करने में मदद करता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

अनहेल्दी डाइट और खराब जीवनशैली के कारण हमारे शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप खाली पेट पेठा के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है।

पाचन क्रिया में होता है सुधार

पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए खाली पेट पेठे के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में और पाचन क्रिया में सुधार (Improve Digestion) करने में मदद करता है।

शरीर रहता है ठंडा

गर्मी के दिनों में अगर आप खाली पेट पेठा का जूस पीते हैं, तो इससे शरीर को ठंडक पहुंचती है। साथ ही शरीर हाइड्रेट (Hydrate) भी रहता है।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

खाली पेट पेठा के जूस का सेवन हार्ट (Heart) हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

लिवर के लिए फायदेमंद

खाली पेट पेठा के जूस का सेवन लिवर (Liver) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से लिवर में जमे विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे लिवर स्वस्थ रहता है और लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now