रोज रात को दूध में मिलाकर पिएं अश्वगंधा पाउडर, मिलेंगे कई लाभ

रोज रात को दूध में मिलाकर पिएं अश्वगंधा पाउडर, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज रात को दूध में मिलाकर पिएं अश्वगंधा पाउडर, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

रात में दूध पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रात में दूध पीने से नींद भी अच्छी आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप रात को दूध में अश्वगंधा पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाता है। जी हां रात को दूध में अश्वगंधा पाउडर मिलाकर पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। रात में इस मिश्रण का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। साथ ही इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। क्योंकि अश्वगंधा पाउडर में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटी स्ट्रेस, एंटीबैक्टीरियल जैसे गुण पाए जाते हैं, तो वहीं दूध प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन डी, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं रात में दूध में अश्वगंधा पाउडर मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज रात को दूध में मिलाकर पिएं अश्वगंधा पाउडर, मिलेंगे कई लाभ-Benefits Of Drinking Ashwagandha Powder Mixed With Milk At Night In Hindi

अनिद्रा की समस्या होती है दूर

अगर आपको नींद न आने की समस्या है, तो आपको रोज रात को सोने से पहले दूध में अश्वगंधा पाउडर मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से तनाव कम होता है और गहरी नींद आती है, जिससे अनिद्रा (Insomnia) की समस्या दूर होती है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

अश्वगंधा पाउडर एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोज रात को सोने से पहले दूध में अश्वगंधा पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

दूध में अश्वगंधा पाउडर मिलाकर पीना पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और पाचन संबंधी समस्याओं से निजात मिलता है।

हड्डियां होती है मजबूत

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती है, लेकिन ऐसे में अगर आप रोजाना रात को दूध में अश्वगंधा पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत (Strong Bones) बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोरी महसूस होने पर अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले दूध में अश्वगंधा पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व शरीर को ऊर्जा (Energy) प्रदान करने में मदद करते हैं।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द या सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या होने पर अगर आप दूध में अश्वगंधा पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now