बेल के पत्तों का रस पीने के 7 फायदे

बेल के पत्तों का रस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
बेल के पत्तों का रस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

बेलपत्र या बेल के पत्तों का प्रयोग पूजा-पाठ के समय किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेल के पत्ते औषधीय गुणों से भी भरपूर होते हैं। जी हां अगर आप बेलपत्र यानि बेल के पत्तों का रस पीते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। बेल के पत्तों का रस पीने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि बेल के पत्तों में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी6 जैसे विटामिंस पाए जाते हैं। इसके अलावा बेल के पत्तों में राइबोफ्लोबिन, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर जैसे तत्व भी मौजूद होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं बेल के पत्तों का रस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

बेल के पत्तों का रस पीने के 7 फायदे-Benefits Of Drinking Bael Leaves Juice In Hindi

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज बेल के पत्तों के रस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप बेल के पत्तों के रस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

सांस से जुड़ी समस्या होती है दूर

सांस से जुड़ी समस्या होने पर अगर आप बेल के पत्तों के रस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि बेल के पत्तों में मौजूद गुण सांस से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए बेल के पत्तों के रस का शहद के साथ सेवन करना चाहिए।

पाचन में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए बेल के पत्तों के रस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि बेल के पत्तों में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया में सुधार करते हैं और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप नियमित रूप से बेल के पत्तों के रस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

बेल के पत्ते विटामिन सी से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप नियमित रूप से बेल के पत्तों के रस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

हृदय के लिए फायदेमंद

हृदय (Heart) स्वास्थ्य के लिए बेल के पत्तों के रस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। जिससे हृदय से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications