केले की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं 6 अद्भुत फायदे

केले की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
केले की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आपने ग्रीन टी, लेमन टी, पिपरमिंट टी, जिंजर टी का सेवन तो किया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी बनाना टी यानि केले की चाय का सेवन किया है। केले की चाय पीने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाती है। क्योंकि केले की चाय पोषक तत्वों से भरपूर होती है। केले की चाय का सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। केले की चाय को छिलके के साथ या बिना छिले भी बना सकते हैं। केले की चाय में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। तो आइए जानते हैं केले की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

केले की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं 6 अद्भुत फायदे-Benefits Of Drinking Banana Tea In Hindi

वजन कम करने में मददगार

अगर आपका वजन (Weight) बढ़ गया है और आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको केले की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

केले की चाय विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर होती है, इसलिए इस चाय का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप सर्दी-जुकाम, बुखार जैसे वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या होने पर केले की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि केले की चाय पोटेशियम से भरपूर होती है। जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

पाचन स्वास्थ्य के लिए फायेदमंद

केले की चाय का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि केले की चाय फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और कब्ज, अपच जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

नींद आती है गहरी

अनिद्रा (Insomnia) की समस्या होने पर केले की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि केले की चाय में ट्रिप्टोफैन नामक तत्व मौजूद होता है, जो नींद में सुधार करने में मदद करता है। इसके सेवन से नींद गहरी आती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

केले की चाय का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि केले की चाय एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications