गर्मी में जौ का शरबत पीने से मिलते हैं ये 6 अद्भुत फायदे

गर्मी में जौ का शरबत पीने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मी में जौ का शरबत पीने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के दिनों में शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखने के लिए लोग कई तरह के शरबत का सेवन करते हैं, ऐसे में अगर आप जौ के शरबत का सेवन करते हैं, तो यह बेहद फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि जौ की तासीर ठंडी होती है, साथ ही जौ औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। जौ के शरबत का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है, साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि जौ में कैलोरी, प्रोटीन, कैल्शियम, फैट, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं गर्मी में जौ का शरबत पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गर्मी में जौ का शरबत पीने से मिलते हैं ये 6 अद्भुत फायदे-Benefits Of Drinking Barley Sharbat In Summer In Hindi

शरीर होता है डिटॉक्स

गर्मी के दिनों में अगर आप नियमित रूप से जौ के शरबत का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है, जिससे आप कई बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

वजन घटाने में सहायक

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। ऐसे में अगर आप जौ के शरबत का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) रोगियों के लिए जौ के शरबत का सेवन फायदेमंद होता है। जी हां जौ के शरबत का नियमित रूप से सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है और इंसुलिन के निर्माण में मदद मिलती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

हार्ट हेल्थ (Heart) के लिए जौ के शरबत का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि जौ का शरबत फाइबर, पोटेशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

लू से होता है बचाव

गर्मी के दिनों में जौ के शरबत का सेवन करने से शरीर को ठंडक पहुंचती है और आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। साथ ही जौ के शरबत के सेवन से लू से भी बचाव होता है।

पाचन स्वास्थ्य रहता है बेहतर

गर्मी के दिनों में पाचन (Digestion) से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। ऐसे में अगर आप जौ के शरबत का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now