जौ का पानी पीने से मिलते हैं ये 7 फायदे

जौ का पानी पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
जौ का पानी पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

जौ एक प्रकार का अनाज है, जौ को उबालकर जौ का पानी बनाया जाता है। इसी वजह से जौ के सभी गुण जौ के पानी में मौजूद होते हैं। जौ के पानी को इंग्लिश में बार्ले वाटर कहा जाता है। जौ के पानी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। जौ के पानी का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि जौ में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, डाइट्री फाइबर, आयरन, कैल्शियम, जिंक, सेलेनियम और मैग्नीशिय जैसे जरूर पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स भी मौजूद होते हैं, जो एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं जौ का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

जौ का पानी पीने से मिलते हैं ये 7 फायदे-Benefits Of Drinking Barley Water In Hindi

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की शिकायत होने पर अगर आप जौ के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि जौ के पानी में मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको जौ के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि जौ के पानी में मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

जौ का पानी डायबिटीज (Diabetes) रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि जौ के पानी में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप रोजाना नियमित रूप से जौ के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है, जिससे आप कई बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए जौ के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि जौ का पानी फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

जौ का पानी कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। जौ के पानी का नियमित सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है।

किडनी के लिए फायदेमंद

किडनी (Kidney) के लिए जौ के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि जौ के पानी का सेवन करने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे किडनी स्वस्थ रहती है और किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now