चुकंदर के पत्तों का जूस पीने के फायदे

चुकंदर के पत्तों का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
चुकंदर के पत्तों का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

चुकंदर के जूस का सेवन तो आपने किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी चुकंदर के पत्तों के जूस का सेवन किया है। चुकंदर के पत्तों का जूस स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि चुकंदर की तरह चुकंदर के पत्ते भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। चुकंदर के पत्तों के जूस का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि चुकंदर के पत्तों में भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम और विटामिन जैसे विभिन्न पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं चुकंदर के पत्तों का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

चुकंदर के पत्तों का जूस पीने के 5 फायदे-Benefits Of Drinking Beetroot Leaves Juice In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

इम्यूनिटी कमजोर होने पर आप आसानी से किसी भी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। लेकिन अगर आप चुकंदर के पत्तों के जूस का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप चुकंदर के पत्तों के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें आयरन पाया जाता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

चुकंदर के पत्तों के जूस का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि चुकंदर के पत्तों में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

खून के थक्के नहीं जमते

शरीर में खून के थक्के (blood clots) जमने पर आप गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप चुकंदर के पत्तों के जूस का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन 'के' शरीर में खून के थक्के को जमने से रोकता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

चुकंदर के पत्तों के जूस का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि चुकंदर के पत्ते विटामिन से भरपूर होते हैं, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से त्वचा पर निखार भी आता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications