पान के पत्तों का पानी पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

पान के पत्तों का पानी पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
पान के पत्तों का पानी पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

पान के पत्तों का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि पान के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। पान के पत्तों का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी पान के पत्तों के पानी का सेवन किया है। पान के पत्तों के पानी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। पान के पत्तों के पानी का सेवन करने से मुंह से बदबू आने की समस्या दूर होती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि पान के पत्तों में विटामिन सी, विटामिन ए, थायमिन, फाइबर, कैल्शियम, नियासिन, राइबोफ्लेविन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं पान के पत्तों का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

पान के पत्तों का पानी पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे-Benefits Of Drinking Betel Leaf Water In Hindi

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) रोगियों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, ऐसे में डायबिटीज के मरीज अगर पान के पत्तों के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

मुंह की दुर्गंध होती है दूर

मुंह से दुर्गंध आने की समस्या होने पर पान के पत्तों के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि पान के पत्तों में मौजूद एंटी फंगल गुण मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करते हैं, जिससे मुंह से दुर्गंध आने की समस्या दूर होती है और ओरल हेल्थ में भी सुधार होता है।

सर्दी-खांसी में फायदेमंद

सर्दी-खांसी (Cold and Cough) या गले में खराश की समस्या होने पर पान के पत्तों के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि पान के पत्तों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो सर्दी-खांसी, गले के खराश और दर्द को कम करने में मदद करता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको पान के पत्तों के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

पाचन स्वास्थ्य रहता है बेहतर

पान के पत्तों के पानी का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि पान के पत्तों में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और एसिडिटी, गैस, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now