छाछ में मिलाकर पिएं हींग, मिलेंगे कई फायदे

छाछ में मिलाकर पिएं हींग, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
छाछ में मिलाकर पिएं हींग, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए लोग छाछ का सेवन करते हैं। छाछ का सेवन सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि छाछ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। छाछ का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी छाछ में हींग मिलाकर सेवन किया है। छाछ में हींग मिलाकर पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। छाछ में हींग मिलाकर पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि छाछ विटामिन्स, प्रोटीन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, गुड बैक्टीरिया, लैक्टिक एसिड, कैल्शियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, तो वहीं हींग में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, केरोटीन, राइबोफ्लेविन, प्रोटीन, फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं छाछ में हींग मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

छाछ में मिलाकर पिएं हींग, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Drinking Buttermilk Mixed With Asafoetida In Hindi

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको छाछ में हींग मिलाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि छाछ और हींग दोनों में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है, जो वजन को कम करने में मदद करता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं और इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको छाछ में हींग मिलाकर सेवन करना चाहिए। जी हां इस मिश्रण के सेवन से पेट साफ होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।

शरीर रहता है हाइड्रेट

गर्मी के दिनों में अधिक पसीना निकलने के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप छाछ में हींग मिलाकर पीते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेट (Hydrate) रहता है, साथ ही इस मिश्रण के सेवन से लू से भी बचाव होता है।

अपच और एसिडिटी में फायदेमंद

गर्मी के दिनों में अपच (Indigestion) और एसिडिटी (Acidity) जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप छाछ में हींग मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि हींग में मौजूद तत्व एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया में भी सुधार होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, ऐसे में अगर आप छाछ में हींग मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि हींग में हाइपोग्लाइसेमिक गुण पाए जाते है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

पीरियड्स के दर्द में फायदेमंद

महिलाओं को पीरियड्स (Periods) के समय दर्द और ऐंठन की समस्या रहती है, ऐसे में अगर महिलाएं छाछ में हींग मिलाकर पीती हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now