छाछ में मिलाकर पिएं गुड़, मिलेंगे ये 6 अद्भुत फायदे

छाछ में मिलाकर पिएं गुड़, मिलेंगे ये अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
छाछ में मिलाकर पिएं गुड़, मिलेंगे ये अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

छाछ का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि छाछ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। छाछ का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन छाछ में अगर आप गुड़ मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। छाछ में गुड़ मिलाकर सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि छाछ में कैल्शियम, विटमिन बी कॉम्प्लेक्स, रिबोफ्लैविन, विटामिन डी, पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं गुड़ में फास्फोरस, पोटेशियम, विटामिन ए, मैग्नेशियम, सुक्रोज, ग्लूकोज, आयरन जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं छाछ में गुड़ मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

छाछ में मिलाकर पिएं गुड़, मिलेंगे ये 6 अद्भुत फायदे-Benefits Of Drinking Buttermilk Mixed With Jaggery In Hindi

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप छाछ में गुड़ मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको छाछ मे गुड़ मिलाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से भूख कंट्रोल होती है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

छाछ में गुड़ मिलाकर पीना हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

पाचन में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए छाछ में गुड़ मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

एसिडिटी में फायदेमंद

एसिडिटी (Acidity) की शिकायत होने पर छाछ में गुड़ मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। क्योंकि छाछ में मौजूद गुण पेट में एसिड को कंट्रोल करने का काम करते हैं। जिससे एसिडिटी और गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

छाछ और गुड़ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।