छाछ में भुना जीरा मिलाकर पीने के 5 फायदे

छाछ में भुना जीरा मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
छाछ में भुना जीरा मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

छाछ का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि छाछ पोषक तत्वों से भरपूर होता है, छाछ का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन अगर आप छाछ में भुना जीरा मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। छाछ में भुना जीरा मिलाकर सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि छाछ विटामिन्स, प्रोटीन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, गुड बैक्टीरिया, लैक्टिक एसिड, कैल्शियम जैस गुणों से भरपूर होता है, तो वहीं भुने जीरा में जिंक, कॉपर, आयरन, कार्ब्स, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी और विटामिन ई जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं छाछ में भुना जीरा मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

छाछ में भुना जीरा मिलाकर पीने के 5 फायदे-Benefits Of Drinking Buttermilk Mixed With Roasted Cumin In Hindi

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं और इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको छाछ में भुना जीरा मिलाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व मल त्याग को आसान बनाते हैं और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

छाछ में भुना जीरा मिलाकर सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद मिलती है। क्योंकि छाछ में मौजूद विटामिन सी और भुना जीरा में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण आपके इम्यून पॉवर को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

छाछ में भुना जीरा मिलाकर पीना आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि जीरा और छाछ में विटामिन ए की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करता है और आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

छाछ में भुना जीरा मिलाकर पीना डायबिटीज (Diabetes) मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि भुना जीरा एंटी डायबिटीक गुणों से भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए छाछ में भुना जीरा मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now