खाली पेट पिएं इलायची का पानी, मिलेंगे कई लाभ

खाली पेट पिएं इलायची का पानी, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट पिएं इलायची का पानी, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

इलायची का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इलायची औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इलायची का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी इलायची के पानी का सेवन किया है। इलायची के पानी का खाली पेट सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इलायची के पानी का सेवन करने से शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि इलायची में डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन और फॉस्फोरस जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि खाली पेट इलायची का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट पिएं इलायची का पानी, मिलेंगे कई लाभ-Benefits Of Drinking Cardamom Water On An Empty Stomach In Hindi

वजन घटाने में सहायक

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। ऐसे में अगर आप खाली पेट इलायची के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप खाली पेट इलायची के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसे वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप रोजाना नियमित रूप से खाली पेट इलायची के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे आप कई बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

इलायची का पानी पोटेशियम से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। खाली पेट इलायची के पानी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप खाली पेट इलायची के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है।

पाचन स्वास्थ्य में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए खाली पेट इलायची के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

खाली पेट इलायची के पानी का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

बालों के लिए फायदेमंद

खाली पेट इलायची के पानी का सेवन बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व बालों को पोषण देते हैं। साथ ही इससे बाल मजबूत, काले और घने (Strong Hair) बनते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava